फतेहाबाद: शारदीय नवरात्र पर खंड विकास कार्यालय फतेहाबाद में किया गया कन्या पूजन, अधिकारी रहे मौजूद
Fatehabad, Agra | Sep 30, 2025 प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति-फेस-5 के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड फतेहाबाद में महाष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद व उपहार वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्र बालिकाओं के फॉर्म भी भरवाए गए। जिला मंत्री बबीता चौहान ने कन्या पूजन के दौरान महिला सशक्तिकरण पर बल दिया