फारबिसगंज: फारबिसगंज के परवाहा में 25वां जिला वार्षिक कबीर सत्संग महोत्सव का आयोजन
फारबिसगंज के परवाहा स्थित बाल गोपाल ठाकुरबाड़ी में 25वें जिला वार्षिक कबीर सत्संग महोत्सव में का आयोजन किया गया. सोमवार को दुसरे दिन एक बजे से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.इस मौके पर आयोजन में प्रवचनों के माध्यम से आत्मिक शांति,जीवन की सच्ची दिशा और सत्य,प्रेम व सद्भाव की अनुभूति हुई.पूज्य आचार्य जय स्वरूप साहेब (पूर्णिया), पूज्य गौरव साहेब,संजीवन आदि मौजूद थें.