बिजनौर: बिजनौर में शादी की आस में प्रेमी से मिलने पहुंची मुंबई की प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर शव जमीन में गाड़ा
Bijnor, Bijnor | Jun 13, 2026 बिजनौर में मुंबई के जोगेश्वरी की रहने वाली 22 वर्षीय सना अपने प्रेमी से शादी की आस में बिजनौर के मंडावर आ पहुंची 29 मई से सना गायब थी। शनिवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत की पुलिस ने CDR के माध्यम से सना की तलाश की जिसके बाद उसका शव नारायणपुर गांव के जंगल से बरामद हुआ नारायणपुर निवासी फैसल और सना के बीच प्रेम संबंध थे