बरहेट: प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन एवं वायो श्री योजना शिविर में लाभुकों ने जमा किए दस्तावेज।
प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन योजना एवं वयोश्री योजना के तहत आयोजित जांच एवं पंजीकरण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक पहुंचे थे। जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा किए शिविर में बताया गया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आवश्यकता अनुसार लभुकों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।