मैनपुरी: ग्राम पंचायत ओडन मंडल में सरकारी बंजर भूमि पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत।
सोमवार को ग्राम पंचायत ओडन मंडल के ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने डीएम से शिकायत की है। जिसमे बताया की सरकारी बंजर भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है जबकि गांव के सभी घरों का पानी उसी में जाता है। ग्रामीणों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराई जाने की मांग की है।