मैनपुरी: कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी विनोद कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से और कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराने को निर्देश दिए हैं। तो वही इस मौके पर एडीएम एएसपी सीडीओ के अलावा कई विभाग के अधिकारी सीओ और सभी थाना इंचार्ज मौजूद रहे ।