मैनपुरी: भोगांव पुलिस ने युवती की हुई हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामियां को किया गिरफ्तार, SP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
भोगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोगांव के ग्राम मौजेपुर में 19/20.01.2023 को हुई युवती की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया अनुज उर्फ भूरे पुत्र अशोक कुमार निवासी मौजेपुर को परतापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है।