मैनपुरी: बिछवा के नगला मनी में क्रिकेट खेलने का विरोध करने पर दबंग ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पिता ने एसपी से की शिकायत
सोमवार को बिछवा थाना क्षेत्र के नगला मनी निवासी श्री कृष्ण पुत्र लीलाधर ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनका पुत्र गांव में क्रिकेट खेलने के लिए गया था। जब मेरे पुत्र ने क्रिकेट खेलने के लिए मना किया तो गांव के ही युवक के द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पिता ने थाना बिछवा में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है।