मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में वृद्ध की मौत पर आंसू बहा रहे थे परिजन मृतक निकला जिंदा, गलत पहचान कर अन्य का करा दिया पोस्टमार्टम।
गांव चंदरपुर निवासी वृद्ध देवी दयाल की छाछा रोड पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की खबर आने के बाद परिजन बिलख रहे थे। परिजन ने शव की गलत पहचान की जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। तभी अचानक वृद्ध सामने आ गए। वृद्ध को जीवित देख परिजन के होश उड़ गए। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले वृद्ध के भतीजे को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है।