गुरूर: गुरूर ब्लॉक में सहकारी समितियों के माध्यम से 1 अप्रैल से किसानों को खाद और बीज का वितरण किया जाएगा
Gurur, Balod | Mar 28, 2026 गत वर्ष क्षेत्र के किसानों को खाद एवं बीज के लिए भटकना पड़ा था। इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को शासन ने निर्देश जारी किया है। समर्थन मूल्य में धान बेचने के बाद किसानों द्वारा फिर से खरीफ फसल लेने के लिए तैयारिया की जा रही है।