पोहरी: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में राहुल धाकड़ ने प्रदेश में 19वां स्थान पाकर पोहरी का मान बढ़ाया
Pohri, Shivpuri | May 17, 2026 पोहरी नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि वर्मा के देवर एवं नेपाल सिंह वर्मा के भाई राहुल धाकड़ ने मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेशभर में 19वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है।परिवारजनों ने रविवार दोपहर 2:30 बजे बताया है।