बैरसिया: ग्राम आजमपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र के ग्राम आजमपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दंपति के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे को आंगन में छोड़कर घर के अंदर फांसी लगा ली। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।