कादीपुर: नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, लामा बनकटा गांव के पास नीलगाय किसानों की फसलों को कर रहे हैं बर्बाद
कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास एक नीलगाय का झुंड किसानो की फसलों की तरफ बढ़ता हुआ दिखा जिसको लेकर किसान काफी चिंतित हो गए और जहां पर धान की नर्सरी डालकर आगे की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो वही नीलगाय का झुंड रात में अचानक घुसकर फसलों को छिन्न-भिन्न कर दे रहे हैं जिससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है यह गुरुवार शाम 4:00 बजे देखने को आया