चूरू: सदर थाने में हंगामा करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 युवकों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 17, 2026 चूरू। सदर थाने में मारपीट मामले की पूछताछ के लिए बुलाए गए तीन युवकों ने थाने में ही हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में परिवादी को धमकाया और माहौल तनावपूर्ण कर दिया। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि समझाइश के बावजूद वे शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।