पेशरार: लातेहार पुलिस ने 20 लाख के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू को किया गिरफ्तार, लोहरदगा को भी राहत की उम्मीद
लातेहार पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 लाख रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र गंझू लंबे समय से लातेहार के साथ-साथ लोहरदगा के पेशरार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भी सक्रिय माना जाता था। पुलिस के अनुसार रविंद्र गंझू पर चार पुलिसकर्मियों की हत्या, लेवी वसूली, आ