कायमगंज: गांव ज्योना निवासी किशोर को घर के बाहर लघुशंका करते समय सांप ने डसा, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव ज्योना निवासी 13 वर्षीय प्रबल पुत्र रवींद्र सिंह को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल लोहिया को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया सांप से कटा हुआ प्रबल को लाया गया है भर्ती कर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। प्रबल के पिता रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रबल घर से बाहर लघु शंका करने के लिए निकला तभी सांप ने डस लिया।