ब्यौहारी: रिश्वत कांड का असर: SDM-तहसीलदार हटाए गए, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
ब्यौहारी तहसील में ₹75 हजार रिश्वत लेते सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने ब्यौहारी एसडीएम भागीरथी लहरे और तहसीलदार राजकुमार कोल को हटा दिया है। जयसिंहनगर एसडीएम काजोल सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नया आदेश जारी किया गया है। यह जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे सामने आई है।