सवाई माधोपुर: रणथम्भौर से एक बार फिर से आई खुशखबरी,रणथम्भौर में बाघ बाघिन के कुनबे में हुई फिर से बढ़ोतरी
बाघिन सिद्धी की फोटो रणथम्भौर की कुण्डेरा रेंज में तीन शावकों के साथ कैमरे में ट्रेप में हुई है।जिसकी फोटो वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।वन विभाग के अनुसार बाघिन सिद्धी ने रणथम्भौर के जोन नंबर पांच के अणतपुरा वन क्षेत्र में शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग शुरु कर दी गई है।