मुज़फ्फरनगर: टाउन हॉल रोड स्थित सफाई कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ वाल्मीकि महापंचायत का आयोजन किया।
मुजफ्फरनगर में शनिवार को घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए फिर से हंगामा हुआ। इस मामले में कई दिनों से शांत नजर आ रहे वाल्मीकि समाज ने पालिका प्रशासन के खिलाफ शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मामले को निस्तारित करने की मांग उठाई।वाल्मीकि समाज के नेता गुरू गौहर वाल्मीकि के नेतृत्व में विरोध किया गया।