सीतापुर: चांदपुर में नाली को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, कई लोग हुए घायल
जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में नाली को लेकर चल रही रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। दबंग की पिटाई से दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से हालत बिगड़ने के कारण दो घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उपचार जारी है।