खूंटपानी: उलीराजाबासा में पारंपरिक मागे पर्व धूमधाम से संपन्न, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा हुए शामिल
खूंटपानी प्रखंड के ग्राम उलीराजाबासा में पारंपरिक आदिवासी पर्व मागे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार शाम लगभग पांच बजे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा विशेष रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। कार्यक्रम के दौरान जिप अध्यक्ष ने पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लिया और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को सराहा।