नदबई: परी बुआ किन्नर ने समाज कल्याण विभाग कार्यालय में 5 कुर्सियों का सेट दिया
नदबई के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में सोमवार को समाजसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। नदबई की परी बुआ किन्नर ने भामाशाह के रूप में विभाग के स्टाफ और कार्यालय में आने वाले लाभार्थियों के लिए पांच आरामदायक कुर्सियां भेंट कीं। लंबे समय से बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कर्मचारियों और लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।