अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में सीईओ ने दिए निर्देश, ड्रॉप आउट बच्चों के घर-घर जाकर कराएं नामांकन
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रॉप आउट बच्चों के घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीईओ ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 के तहत कक्षा 1, 6 और 9 में शामिल करें।