देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस ने रास्ते के विवाद में धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
बड़गांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रास्ते में ईंट रखने को लेकर हुए विवाद के बाद धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 25 जून को भगवानपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।