टिहरी: टिहरी पुलिस ने खोया बैग बरामद कर पर्यटकों का भरोसा जीता
टिहरी पुलिस ने खोये हुए दो बैग बरामद कर पर्यटकों को लौटाए। कीर्तिनगर क्षेत्र में महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 13-14 हजार रुपये का बैग और मुनिकीरेती में भोपाल के पर्यटक का राफ्टिंग के दौरान खोया बैग पुलिस ने खोजबीन और जांच के बाद वापस किया। पर्यटक पुलिस की तत्परता से खुश हैं।