सरोजनी नगर: वृंदावन क्षेत्र में रॉन्ग साइड चल रहे लोडर के कारण बड़ा हादसा टला, लोगों ने किया विरोध
आज बुधवार की दोपहर 12:00 लगभग देखने को आया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा वायरल किया गया। बताया गया कि पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के पास मिट्टी से लदा एक लोडर रॉन्ग साइड चल रहा था। जिसकी वजह से देखने में आया कि सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई वाहन टकराने से बचे।