बांका: अलीगंज से पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
Banka, Banka | May 24, 2026 सदर थाना की पुलिस ने अलीगंज मोहल्ला से एक गैर जमानाती वारंटी को गिरफ्तार किया। रविवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष जिबू यादव ने बताया कि न्यायालय के द्वारा मोहम्मद सलीम के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके आलोक में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।