रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाकियू टिकैत के प्रदेश कार्यालय पर सस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई
Rampur, Rampur | Oct 6, 2025 सोमवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं ने यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र होकर, किसानों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और किसानों का मसीहा बताया।