करछना: टिकरी गांव में एक ग्रामीण के कच्चे खपरैल घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख
कौंधियारा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी प्रेमनाथ मिश्रा के यहां रविवार रात को कच्चे खपरैल घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे घर के ऊपर से उठता देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे जब तक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई और बाल्टियों के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया