विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में खरीफ फसल कार्यशाला आयोजित, किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर
विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में आयोजित खरीफ फसल कार्यशाला में किसानों को सिखाए गए उन्नत खेती के गुर। विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख जैबुन निशा, उप प्रमुख सरयु साव, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।