मुरलीगंज: एसपी संदीप सिंह ने मुरलीगंज थाने का निरीक्षण किया, नए थाना अध्यक्ष को दिए कई दिशा निर्देश
मुरलीगंज थाने का बुधवार को जिले के एसपी संदीप सिंह ने दिन के 2:00 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की स्थिति अनुसंधान प्रगति लंबित मामले पंजी संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों का गहन अवलोकन किया एसपी ने थाना के अभिलेख अपराध पंजी लंबित कांडों एवं गंभीर मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारी से एक-एक मामले की जानकारी ली