कोरबा: दीपका में बिजली कटौती से आक्रोशित वार्डवासी पहुंचे ऑफिस, सौंपा ज्ञापन, दिया सात दिन का अल्टीमेटम
Korba, Korba | Jun 18, 2026 नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर में पिछले डेढ़ महीने से बिजली कटौती जारी है। अधूरी आपूर्ति की समस्या से परेशान वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में दीपका बिजली कार्यालय को औपचारिक ज्ञापन सौंपा।