लक्सर:
महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा में बगावत के आसार! जिला अध्यक्ष पद को लेकर गहराया विवाद
लक्सर में महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना सूचना और बैठक के पद से हटाया गया। वहीं, ईश्वर चंद सैनी को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने से बाबूराम सैनी के समर्थकों में नाराजगी है।
लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समर्थकों ने बाबूराम सैनी के पक्ष में आवाज उठाई और नए संगठन के गठन की मांग भी की। अब सवाल यह है कि क्या सैनी सभा में आपसी सहमति बन पाएगी या संगठन में गुटबाजी और बढ़ेगी?
📍 लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार
🎤 रिपोर्टर: नवाब खटाना
पूरी खबर देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#LaksarNews #SainiSabha #BaburamSaini #HaridwarNews #UttarakhandNews #TheNetworkNewsIndia
Laksar, Haridwar | Oct 29, 2026