बड़ागांव धसान: वीरनगर तिगैला: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल! गिट्टी पर फिसलने से हुई दुर्घटना
बड़ागांव थाना क्षेत्र के वीर नगर तिगेला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे हादसे में फूलबाई कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके पति बिहारी कुशवाहा घायल बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि दंपति भगवा से गुणा भदौरा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।