जमुई: जिनहरा में भाई ने भाई को पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव में मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब भाई ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान जिनहरा निवासी विजय साव का पुत्र सागर कुमार के रूप में की गई है।