जमुई: थरघटिया गांव में ट्रैक्टर चालक को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 थरघटिया गांव में मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब खेत में ट्रैक्टर चला रहे चालक के हाथ में सांप ने डंस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान थरघटिया गांव निवासी मुन्ना यादव के रूप में की गई है।