जमुई: पूरब टोला में जमीन नापी के दौरान पुलिस का युवकों ने किया विरोध, जमकर हुई नोंकझोंक; वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 जमीन नापी के दौरान पहुंची टाउन थाना की पुलिस का युवकों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान टाउन थाना की पुलिस और लोगों के बीच नोक- झोंक भी हुई। कुछ युवकों ने पुलिस के साथ हुई बहस का वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवकों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लगी रही ।