जमुई: दीननगर गांव में पड़ोसियों ने मां और पुत्री को मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर गांव में बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर पड़ोसियों ने समीना खातून और उनकी पुत्री रोजी खातून को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद दोनों मां और पुत्री को सोमवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनो का इलाज किया जा रहा है।