दादरी: लुहारली टोल प्लाजा के समीप से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अशोक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।