छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बड़ा एक्शन! 'विकसित भारत का अमृत काल' शिविर के दौरान मंच से ही मंत्री जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उन्होंने नगर पालिका के CMO अमरेश सिंह की कार्यशैली पर जमकर फटकार लगाई। मामला विकास कार्यों में भारी लापरवाही से जुड़ा था, जहाँ मंच निर्माण के लिए 2 साल पहले स्वीकृत हुए ₹25 लाख का आज तक वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं हो सका था। मंत्री ने भरे मंच से अधिकारियों से सीधे इस कछुआ चाल का हिसाब मांगा और दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि जनता के पैसों की बर्बादी और काम में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
इस सरकारी शिविर में माहौल तब और गरमा गया जब स्थानीय भाजपा पार्षदों ने भी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कम प्रचार-प्रसार और जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना न देने के गंभीर आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने साफ किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है, और जो भी अधिकारी इन योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में रोड़ा बनेगा, उस पर सख्त कार्रवाई तय है।
#BilaspurNews #Takhatpur #TokhanSahu #ChhattisgarhNews #ActionMode #GoodGovernance #PublicWelfare #BreakingNews #HindiNews #FatafatNews