रामपुर: मोहल्ला चीनी ग्रान स्थित इमामबाड़े में अजादारों ने किया छुरियों से मातम
Rampur, Rampur | Jul 5, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहीदाने कर्बला की याद में रामपुर के मुहल्ला चीनी ग्रान स्थित इमामबाड़े में अजादारों ने छुरियों से मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। "या हुसैन" और "या अली मौला" की सदाओं से फिजा गूंज उठी। इमामबाड़ा जाकिर हुसैन और खासबाग में अजादारों ने छुरियों का मातम किया।