नानपारा: हरखापुर गांव में तेंदुए ने युवक पर हमला कर किया घायल, इलाज जारी, पिता की सदमे में हुई मौत
सोमवार शाम 5 बजे मूर्तिहा रेंज के हरखापुर गांव निवासी अगनू पुत्र स्वामी दयाल उम्र 40 वर्ष अपने घर से खाना खाकर खुटेहना जाने के लिए निकला था। जैसे ही गांव के करीब नहर के पास पहुंचा तभी घात लगाए बैठे तेंदुए नहीं उसे पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दौड़कर युवक की जान बचाई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पिता स्वामी दयाल को दी।