कोंडागांव: किवईबालेंगा से 'सुशासन तिहार 2026' की शुरुआत, 62 हितग्राही हुए लाभान्वित
जिले में “सुशासन तिहार 2026” का शुभारंभ ग्राम किवईबालेंगा से हुआ। पहले दिन 28 गांवों में शिविर लगाकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाया गया। शिविर में 62 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा डिजिटल किसान किताब, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र वितरण किये