रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज ब्लाक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा ने किया जन आक्रोश सम्मेलन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में रविवार दोपहर 3 बजे भाजपा महिला मोर्चा ने “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या तथा ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत भी मौजूद रहे।