लखीमपुर: एलआरपी चौकी क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन और मानक के चल रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सीज
लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत एलआरपी चौकी इलाके में संचालित रक्षा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का कोई वेद पंजीकरण रजिस्ट्रेशन नहीं था। जांच के दौरान अस्पताल में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया।