प्रतापगढ़: 17 साल से फरार 2000 रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार, विद्युतकर्मी बनकर जुटाई थी जानकारी
प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत पीपलखूंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी छबीलाल के नेतृत्व