मंझनपुर: दशहरा मेले की सुरक्षा पर एसपी सत्यनारायण की नजर, मंझनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंझनपुर कस्बे में आयोजित दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी ने मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों और आयोजकों से बातचीत किया।