बहराइच: धरसवा स्थित ढाबा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसवा स्थित ढाबा के पास बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही ढाबा मालिक प्रताप द्वारा गुरुवार को बताया कि बुजुर्ग तकरीबन 2 सालों से इसी इलाके में रह रहा था। जिसका नाम प्रेमचंद बताया जा रहा है। नेपाल राष्ट्र का रहने वाला था। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।