बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
ईदुज्जुहा त्यौहार व गंगा दशहरा को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे मौजूद सम्भ्रान्तजनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि आसन्न त्यौहारों को शासन-प्रशासन की गाईडलाइन व दिशा निर्देशो का पालन करते हुए मनाया जायेगा।