बांका: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज 3 अप्रैल को बांका पहुंचेंगे, बांका व्यवहार न्यायालय का करेंगे निरीक्षण
Banka, Banka | Mar 31, 2026 3 अप्रैल को बांका व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण करने पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां जोर पर चल रही है। मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षित जज बांका व्यवहार न्यायालय में विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।